पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमारी प्रत्येक क्रिया शास्त्रोक्त और विज्ञान सम्मत: पं. तिवारी

हमारी प्रत्येक क्रिया शास्त्रोक्त और विज्ञान सम्मत: पं. तिवारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमारीप्रत्येक क्रिया शास्त्रोक्त एवं विज्ञान सम्मत है। हम जैसे कर्म करेंगे, हमारी नई पीढ़ी भी उनका अनुसरण करेगी। कर्मों के आधार पर ही हमारे अगले जन्म का निर्धारण होता है। हमारी संस्कृति में सात जन्मों का रिश्ता माना गया है। तर्पण यदि मन से करें तो आत्मा-परमात्मा का मिलन संभव है। हमारे पूर्वज और पितृ जहां भी होंगे, अपने शुभाशीष अवश्य देंगे। इसलिए श्राद्ध पक्ष में अपने दिवंगत पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करें तो हमारे जीवन में भी सुख, शांति, समृद्धि जाएगी।

यह बात पं. पवन तिवारी ने गुरुवार को अखंडधाम आश्रम पर चल रहे तर्पण अनुष्ठान और पितृ मोक्षदायी भागवत कथा में गुरुवार को कही। श्रद्धा सुमन सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक नि:शुल्क तर्पण एवं दोपहर 2 से 6 बजे तक पितृ मोक्षदायी भागवत का दिव्य आयोजन चल रहा है। तर्पण अनुष्ठान में 450 परिजनों ने श्रद्धा पूर्वक दिवंगतों के प्रति तर्पण क्रिया में भाग लिया।