पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सप्ताहभर छकाने और सात लोगों की जान लेने के बाद पिंजरे में आया तेंदुआ

सप्ताहभर छकाने और सात लोगों की जान लेने के बाद पिंजरे में आया तेंदुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयगढ़ (आलीराजपुर). पांचमहीने से उदयगढ़-भाबरा क्षेत्र में उत्पात मचाने वाला आदमखोर तेंदुआ गुरुवार तड़के नाहर छाजा फलिया में लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। वह मेमने का शिकार करने के चक्कर में फंस गया। पांच महीने में तेंदुआ सात लोगों की जान ले चुका है। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग के 27 कर्मचारी इंदौर के रेस्क्यू दल के दो शूटर 12 सितंबर से लगातार सर्चिंग कर रहे थे। टीम ने ग्राम छोटी जुवारी के नाहरछाजा फलिया, तड़वी फलिया किलाना के जंगल में तीन पिंजरे लगाए थे। रात आठ बजे तेंदुए को इंदौर के चिड़ियाघर लाया गया। यहां शुक्रवार को उसका मेडिकल चेकअप होगा। फोटो : ओपीसोनी