ऑटो से आए चोर 25 तोला सोना ले उड़े
इंदौर| बैराठीकॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोर 15 तोला सोना और डेढ़ लाख नकद उड़ा ले गए। परिजन कुछ घंटों के लिए बाहर गए थे, इसी बीच वारदात हुई। उन्हें शंका है वारदात करने वाले घर से वाकिफ थे इसीलिए उसी कमरे में गए जहां ज्वेलरी और नकदी रखी थी।
जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार बैराठी कॉलोनी निवासी परमजीत कौर पति नरेंद्रसिंह टूटेजा ने बताया बुधवार दोपहर वे दो घंटों के लिए बाहर गई थीं। जब लौटीं तो मेन गेट पर ताला लगा था लेकिन अंदर लकड़ी के दरवाजे का ताला टूटा था। जिस कमरे में ज्वेलरी नकदी रखी थी उस कमरे की लाइट चालू थी और सामान फैला था। चोर 15 तोला सोना जिसमें तीन हार, 6 अंगूठियां थीं डेढ़ लाख नकदी सहित अन्य सामान ले गए। परमजीत ने बताया वारदात के वक्त उनका छोटा बेटा अंकित स्कूल गया था, जबकि बड़ा बेटा अनमोल चेन्नई में है। परिजनों ने बताया घर के बाहर उनकी कार खड़ी थी। चोर इसी के बोनट पर चढ़ा और कूदकर घर में घुसा। बोनट पर पैरों के निशान भी मिले। उन्होंने घर के समीप ही काम करने वाले ड्राइवर पर शंका जताई। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी के फुटेज से भी तलाश की जा रही है।
घर में रखी सात अलमारियों के लॉकर तोड़कर बदमाश माल चुरा ले गए।
घर में दो घंटे रहे चोर
पुलिसने पास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला रात 1 बजे रिक्शा एमआर-9 की तरफ से आकर वहां रुका था। उसमें चार लोग थे। एक व्यक्ति अंदर गया। बाद में बाइक वाला भी वहां गया। करीब दो घंटे बाद चोर अंदर से निकला और बाइक वाले के साथ बैठकर निकल गया।
एलसीडीलॉन में छोड़ गए
चोरोंने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने के बाद तीन कमरों की लोहे लकड़ी की सात अलमारियां तोड़ीं। बहू सोनिया के कमरे में रखे सारे जेवरात निकाल लिए। उन्होंने हॉल में रखी पचास इंच की एलसीडी भी निकाल ली थी, उसे चादर में लपेट लिया, लेकिन ले जा नहीं सके और बाहर लॉन में छोड़ गए। चोरों ने टैरेस का दरवाजा खोला साइड के कमरे का दरवाजा भी खुला रखा और एक कमरे की खिड़की की ग्रिल भी निकाली।