पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब कैट की तर्ज पर होगी एमपी पीएससी परीक्षा

अब कैट की तर्ज पर होगी एमपी पीएससी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | पीएससीपरीक्षा 2012 का पर्चा बाजार में बेचे जाने के खुलासे के बाद अब प्रबंधन ने अगली परीक्षाओं को इस स्थिति से बचाने की तैयारी कर ली है। गुरुवार को पीएससी अधिकारियों की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें कुलपति डॉ. डी.पी. सिंह मौजूद थे। तय किया गया कि पीएससी कैट की तर्ज पर परीक्षा करवाएगा। साथ ही प्रश्न बैंक भी बनाया जाएगा। इसके लिए कमेटी बना दी गई है, जिसके चेयरमैन आरजीपीवी के पूर्व कुलपति डॉ. एच.के. दीक्षित होंगे। दरअसल, पीएससी ने यूनिवर्सिटी की परीक्षा प्रक्रिया को देखते हुए उनसे चर्चा की थी।