पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 66 लाख के टेंडर घोटाले में सीबीआई ने इंदौर, खंडवा और फरीदाबाद में मारे छापे

66 लाख के टेंडर घोटाले में सीबीआई ने इंदौर, खंडवा और फरीदाबाद में मारे छापे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. एनएचडीसी में हुए 66 लाख के टेंडर घोटाले में सीबीआई भोपाल ने गुरुवार को इंदौर, खंडवा और फरीदाबाद में छापे मारे। इस दौरान सीनियर मैनेजर के दफ्तर, घर और मैनेजर के घर से दस्तावेज जब्त किए।

सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक एनएचडीसी के इंदिरा सागर पॉवर स्टेशन खंडवा में कुछ साल पहले 66 लाख का टेंडर जारी हुआ था। यह काम लेने वाले कॉन्ट्रैक्टर राजेंद्र साकरा ने खुद को नागपुर के साकरा ग्रुप से जुड़ा होना बताते हुए असिस्टेंट कमिश्नर ट्राइबल का अनुभव प्रमाण पत्र एनएचडीसी में लगाया था। प्रमाण पत्र फर्जी निकला।
कॉन्ट्रैक्टर का नागपुर का पता भी फर्जी निकला। इस गड़बड़ी में सीबीआई ने एनएचडीसी के सीनियर मैनेजर एसएन श्रीवास्तव, मैनेजर उमाकांत राय, असिस्टेंट मैनेजर एके टिम्भारे और साकरा के खिलाफ षड्यंत्र, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
इसी कड़ी में गुरुवार को श्रीवास्तव के नर्मदा नगर पुनासा स्थित ऑफिस, इंदौर के लिम्बोदी स्थित निवास और उमाकांत के फरीदाबाद स्थित घर और ऑफिस पर छापे मारे। यहां से बहुत से दस्तावेज जब्त किए। उनकी स्क्रूटनी की जा रही है।