पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोल पर 10 करोड़ खर्च, सड़क की परवाह नहीं

टोल पर 10 करोड़ खर्च, सड़क की परवाह नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवासआउटर से राऊ तक बनने वाले 45 किलोमीटर के सिक्सलेन बायपास प्रोजेक्ट में शिप्रा नदी पर एक मेजर ब्रिज, 4 फ्लाई ओवर, 4 रेक्यूलर अंडर पास, 11 पेरेस्चन अंडर पास सहित दोनों तरफ 37 (18.8 किमी एक तरफ) किलोमीटर का सर्विस रोड है। 475 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट में सिक्सलेन के साथ ही टोल वसूलने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन हल्के और स्थानीय वाहनों के लिए बनाए गए 37 किलोमीटर के सर्विस रोड में कई गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों भरे सर्विस रोड का इस्तेमाल करना शहरवासियों की मजबूरी बन गया है। यहां वाहन चलाने में काफी मुश्किलें रही हैं।

कान्ट्रैक्टर बहाने बना रहा है

सर्विसरोड बनाया था, लेकिन बारिश में वह टूट गया है। कान्ट्रैक्टर को कई बार रोड बनाने का कहा है, लेकिन वह हर बार बहाने बना देता है। हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सर्विस रोड का निर्माण हो जाए।

बृजेशश्रीवास्तव, प्रोजेक्टडायरेक्टर, एनएचएआई

हमसर्विस रोड बना चुके हैं

37किलोमीटर का सर्विस रोड हमारे कान्ट्रैक्ट में था, जिसे हम बना चुके हैं। यह हल्के स्थानीय वाहनों के हिसाब से बनाया गया था, लेकिन सिक्सलेन का काम चलने के दौरान इससे भारी वाहन भी निकलते रहे जिसकी वजह से यह डेमेज हो गया है। बारिश की वजह से भी कई जगहों पर सर्विस रोड को नुकसान हुआ है। बारिश खत्म होने के बाद हम इसे बनाने का काम शुरू करेंगे। सर्विस रोड को भी सुधारेंगे। इसके बाद सर्विस रोड पर कहीं भी चलने में दिक्कत नहीं आएगी।

अजयपाल, प्रोजेक्टमैनेजर, गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड