आईपीसी : कब्जे को लेकर राजनीति गरमाई
इंदौरप्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक (आईपीसी) के चुनाव कहने को तो गैर राजनीतिक होंगे, किंतु परदे के पीछे इस पर काबिज होने के लिए भाजपा-कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक रखी। दोनों दलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद फॉर्म भरे गए।
गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान दिनभर राजनीतिक सरगर्मी रही। इसमें विधायक रमेश मेंदोला, भंवरसिंह शेखावत के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने फॉर्म जमा किए। (ख) वर्ग में शेखावत (औद्योगिक) हरिसिंह उमरावसिंह (मार्केटिंग) एक-एक नाम होने से इन दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इसका कारण यह है कि इस वर्ग से इन दोनों के खिलाफ कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार से फॉर्म नहीं भरवाया। शनिवार को नाम वापसी के बाद इनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा हो सकती है। आईपीसी बैंक भवन में हुई नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चली। विधायक शेखावत ने (ख) वर्ग से फॉर्म जमा किया। गुरुवार को मेंदोला, विष्णु बड़े आदि नेताओं ने फॉर्म जमा कराए। कुल 15 संचालकों के लिए 47 फार्म जमा हुए जिसमें उम्मीदवारों ने एक ही पद के लिए दो-दो फार्म जमा कराए। इस दौरान भवन में कांग्रेस की तरफ से पूर्व विधायक तुलसी सिलावट सहित कई नेता सक्रिय रहे।
कांग्रेस के उम्मीदवार
इंदौरतहसील- सदाशिवयादव, राधेश्याम पटेल, कल्याण चौहान, सुरेश चौधरी, मनोहर मंडलोई।
महूतहसील- जीवनलालपटेल।
देपालपुर से चंदनसिंह सुनेर, मोहन पटेल, राजेश पटेल।
सांवेर-हुकुमसिंहसांखला, शरीफ पटेल, राजेश चंदोरी, जगदीश चौधरी।
मार्केटिंगवर्ग- बंसीलालनागर।
औद्योगिकग्रुप और संस्था वर्ग से कांग्रेसका कोई उम्मीदवार नहीं
भाजपा समर्थित उम्मीदवार
इंदौरतहसील- देवराजसिंहपरिहार, बहादुरसिंह डाबी, नारायण मुकाती।
महू-कंचनसिंहचौहान, अशोक सोमानी, राजेश शर्मा।
सांवेर-विष्णुप्रसादशुक्ला, रंजनसिंह चौहान, प्रहलाद पटेल।
देपालपुरतहसील- गोपालसिंहचौधरी, उमानारायण पटेल, अंतरसिंह मौर्य।
मार्केटिंगवर्ग- हरिसिंहनागर औद्योगिकग्रुप- भंवरसिंहशेखावत संस्थावर्ग- रमेशमेंदोला।