पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बगैर एप्लीकेशन आईडी छात्रों को नहीं मिलेगा नामांकन

बगैर एप्लीकेशन आईडी छात्रों को नहीं मिलेगा नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की नवंबर में होने वाली पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं की नामांकन प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू होगी। प्रबंधन ने फर्जी नामांकन रोकने के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसके तहत जो छात्र हायर एजुकेशन द्वारा दिए गए एप्लीकेशन आईडी का नंबर नहीं बता पाएगा उसे नामांकन अलॉट नहीं होगा।
साथ ही एडमिशन के समय दी गई जन्म तारीख सत्यापित होने के बाद ही नामांकन क्रमांक अलॉट हो पाएगा। इसी नामांकन के आधार पर परीक्षा फॉर्म जमा होगा। छात्रों को ये सारी प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन के जरिये पूरी करना होगी। यूजी औैर पीजी के सभी कोर्स की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं साथ में होंगी।

एमपी ऑनलाइन के सॉफ्टवेयर पर पहले सेमेस्टर के सभी छात्रों की मार्कशीट भी अपलोड की जाएगी। जो छात्र पास हैं या एटीकेटी लाए हैं, केवल उन्हीं का परीक्षा फॉर्म सेकंड सेमेस्टर में जमा हो पाएगा। बाकी छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। अभी तक जो व्यवस्था थी, उसके तहत प्रथम सेमेस्टर में फेल होने वाले छात्र भी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का फॉर्म जमा कर देते थे।