पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिटार ितराहे पर बेटे के सामने कॉलेज बस ने पिता को रौंदा

गिटार ितराहे पर बेटे के सामने कॉलेज बस ने पिता को रौंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारसुबह पलासिया थाने के पास बीआरटीएस स्थित गिटार तिराहे पर दूध लेकर पैदल सड़क पार कर रहे होटल मैनेजर को कॉलेज बस ने टक्कर मार दी। बस का पहिया उनके सिर पर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मैनेजर के बेटे के सामने ही हुआ। वह सड़क के दूसरी ओर बाइक लेकर पिता का इंतजार कर रहा था।

पलासिया पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार न्यू पलासिया निवासी 65 वर्षीय मदनलाल पिता दरियालाल अरोरा हुए। बेटे उमंग ने बताया वे कॉल सेंटर में मैनेजर हैं, जबकि उनके पिता श्रीमाया सेलिब्रिटी होटल में मैनेजर के पद पर थे। सुबह साढ़े छह से सात बजे के बीच मदनलाल गिटार तिराहे पर दूध लेने गए ेथे, जबकि बेटा रोड के दूसरी तरफ उनका इंतजार कर रहा था। वे दूध लेकर रोड पार कर रहे थे, तभी पलासिया चौराहे से एलआईजी चौराहे की ओर तेज रफ्तार से जा रही इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी, इसके बाद बस का पिछला पहिया उनके सिर पर से गुजर गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बेटा दौड़ता हुआ पिता के पास पहुंचा, मगर वे कुछ नहीं कह सके। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। उमंग ने बताया पिता दूध घर पर देकर होटल जाने वाले थे। वे उन्हें होटल छोड़ने के लिए रोड किनारे खड़े होकर इंतजार कर रहे थे।

उमंग

मदनलाल

बीआरटीएस स्थित गिटार तिराहे पर हुए हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।

पापा मेरे पास रहे थे और...

मैंबाइक पर रोड के किनारे पिता का इंतजार कर रहा था। दूध लाने के बाद उन्हें होटल छोड़ने जाना था। वे रोड पार करते हुए दूध का भरा बर्तन लेकर रहे थे। अचानक तेजी से उनकी तरफ कॉलेज की बस आई और पिता के ऊपर से गुजर गई। एक पल तो समझ नहीं आया कि आखिर क्या हो गया। मैं बाइक छोड़ दौड़ता हुआ पिता के पास पहुंचा। रोड पिता के खून और दूध से सन गई। पिता की ऐसी हालत देख मेरे होश उड़ गए।

पुलिस ने पीछा कर पकड़ा बस को

एक्सीडेंटकरने के बाद बस चालक ने रुकने के बजाय बस तेजी से एलआईजी चौराहे की ओर भगा दी। पलासिया थाने पर मौजूद जवानों ने बस चालक का पीछा कर उसे एलआईजी चौराहे पर पकड़ा। पुलिस ने केस दर्ज कर बस चालक गुड्‌डा चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है।