- Hindi News
- वार्ड 38,39,40 और 42 का रूबरू कार्यक्रम आज
वार्ड 38,39,40 और 42 का रूबरू कार्यक्रम आज
इंदौर | नगरनिगम चुनाव से पहले स्मार्ट वार्ड-स्मार्ट सिटी अभियान के तहत दैनिक भास्कर रूबरू कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को जोन 8 में होगा। विजय नगर जोन में आने वाले वार्ड 38, 39, 40 और 42 के वार्डों के नागरिक इसमें शामिल हो सकेंगे। पूर्वी रिंग रोड स्थित खजराना चौराहे से लगी पाटीदार धर्मशाला में सुबह 10.30 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र हार्डिया, वार्ड 38 की पार्षद कौशल्या पटेल, वार्ड 39 के पार्षद स्वास्थ्य समिति प्रभारी मुन्नालाल यादव, वार्ड 40 के पार्षद सुनील पाटीदार, वार्ड 42 की पार्षद रूबिना इकबाल खान और जोनल अधिकारी अभय राठौर शामिल होगे।