पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहनीश 5 रन से शतक चूके

मोहनीश 5 रन से शतक चूके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहनीश 5 रन से शतक चूके

खेसं . इंदौर | मोहनीशमिश्रा (95), रमीज खान (64*) और सत्यम चौधरी (52) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से मप्र ने नागपुर में खेले जा रहे बापुना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में दिनशां इलेवन के खिलाफ दूसरी पारी में 7 विकेट पर 274 रन बना लिए। चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन मप्र ने अपने कल के स्कोर 7 रन पर 1 विकेट से आगे खेलना शुरू किया और अपनी बढ़त 210 रनों पर पहुंचाई। पहली पारी में मप्र ने 262 रन और दिनशां इलेवन ने 326 रन बनाए थे।

संक्षिप्तस्कोर : मप्रपहली पारी 262 रन, दिनशां इलेवन पहली पारी 326 रन, मप्र दूसरी पारी : 91 ओवर में 7/274 रन (सत्यम चौधरी 52, मोहनीश मिश्रा 95, रमीज खान 64*, सलमान बेग 26 रन).



मध्यप्रदेशसेमीफाइनल में

इंदौर | मेजबानमप्र ने अपने विजयी अभियान को बरकरार रखते हुए राष्ट्रीय सबजूनियर हैंडबाल स्पर्धा (बालक वर्ग) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दिल्ली, भारतीय खेल प्राधिकरण हरियाणा ने भी अंतिम चार में जगह बनाई। नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही इस स्पर्धा के पहले क्वार्टर फाइनल में म.प्र. ने तमिलनाडु को आसानी से 28-18 से पराजित किया। मेजबान टीम की इस जीत के शिल्पकार 8 गोल दागने वाले अनिल रहे, वहीं कार्तिक सुनील ने भी 5-5 गोल दागे।

अन्यपरिणाम : दिल्लीविवि पश्चिम बंगाल 26-17, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) विवि पंजाब 30-16, हरियाणा विवि झारखंड 45-41.

57पाइंट के ब्रेक के साथ जीते भरत

इंदौर | सयाजीक्लब द्वारा आयोजित एमपी ओपन इनामी स्नूकर चैंपियनशिप में भरत सिसोदिया ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 57 पाइंट का ब्रेक मारते हुए प्रतीक अग्रवाल को पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

अन्यपरिणाम : नवीनचौरे विवि आदित्य अग्रवाल, अल्केश नीमा विवि सरबजीतसिंह, हर्ष कुमार विवि हिमांशु सिंह, विपुल अंबेकर विवि जयेश गोयल, राहुल अजवानी विवि निखिल दरियानी, आकाश उड़ानी विवि मनीष कुम्भारे, अभिषेक वर्मा विवि दिनेश मचार, गौरव तिवारी विवि कुनाल राठी, पियूष कुशवाह विवि मनीष मित्तल, प्रियंक जायसवाल विवि प्रसन्न चौकसे, दर्शन शर्मा विवि अजिल्य पाटील, मोहम्मद हुसैन विवि अवनीश मेहरा।

ऑलइंडिया टेनिस टूर्नामेंट कल से

इंदौर | ऑलइंडिया टेनिस संघ के तत्वावधान में मप्र टेनिस संघ द्वारा ऑल इंडिया रानी प्रेस चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट 20 से 23 सितंबर तक इंद