- Hindi News
- खरगोन| नेहरुयुवा केंद्र के सहयोग से जैतापुर की 15 महिलाएं
खरगोन| नेहरुयुवा केंद्र के सहयोग से जैतापुर की 15 महिलाएं
खरगोन| नेहरुयुवा केंद्र के सहयोग से जैतापुर की 15 महिलाएं जूट के घरेलू उपयोगी सजावटी सामान बनाना सीखेंगी। गुरुवार को प्रशिक्षण शुरू हुआ। नेहरु युवा केंद्र जिला समन्वयक पीएस राठौर ने बताया जैतापुर की सम्यक महिला मंडल से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण देंगे। इसमें जूट के पर्स, गुलदस्ते आदि बनाना सीखाया जाएगा। पिंकी जैन के बनाए जूट उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान इंदौर क्षेत्रीय अधिकारी मधुकर पंवार, सम्यक मंडल अध्यक्ष आरती जैन आदि मौजूद थे।
नाबालिगको बहलाकर ले गए
खरगोन| बड़वाहक्षेत्र के ग्राम बलवाड़ा में गुरुवार को नाबालिग को बहलाकर ले जाने का मामला सामने आया। नाबालिग के परिजनों ने एसपी कार्यालय में इंदौर ग्राम बेकलिया के कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने बताया कुछ लोग 4 अगस्त को 15 वर्षीय नाबालिग को बहलाकर ले गए हैं। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
वार्षिकसाधारण सभा 21 को
खरगोन| शिक्षकसहकारी साख संस्था की वार्षिक साधारण सभा 21 सितंबर को बस स्टेंड स्थित श्रीराम धर्मशाला में होगी। प्रबंधक गोकुल कुशवाह ने बताया सभा में आगामी सत्र का बजट पिछले सत्र का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।
ओपनगरबा उत्सव 27 को
खरगोन| दशोरानागर महाजन समाज ओपन गरबा उत्सव 27 सितंबर को होगा। मीडिया प्रभारी अंकित शाह ने बताया इसमें समाज के लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम कुंदा नगर नहर के पास स्थित समाज धर्मशाला में रात 8 बजे शुरू होगा।
कबड्डीस्पर्धा कल से शुरू
खरगोन| साहित्यकसांस्कृतिक संस्था विविधा द्वारा कबड्डी स्पर्धा रखी गई। यह 20 21 सितंबर को होगी। संस्थापक डॉ. शंभुसिंह मनहर ने बताया स्पर्धा जैतापुर स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में हाेगी।
जूट उत्पाद बनना सीखेंगी महिलाएं