पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में बढ़ रहा मोनोक्रोम होम स्टाइलिंग का ट्रेंड

शहर में बढ़ रहा मोनोक्रोम होम स्टाइलिंग का ट्रेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीवारों से लेकर सीलिंग, फ्लोरिंग, फर्नीचर, डेकोर आइटम्स और वॉल पेंटिंग तक सब कुछ एक ही कलर स्कीम पर। यह है मोनोक्रोम होम स्टाइलिंग। इंटीरियर स्टाइलिंग में यह ट्रेंड पॉपुलर हो रहा है। व्हाइट और ग्रे स्केल कलर स्कीम इसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर है। लोग फ्लोरिंग से लेकर फर्नीचर कारपेट़्स और वॉल पेंट भी एक ही कलर में रख रहे हैं।

इंटीरियर स्टाइलिस्ट्स के मुताबिक मोनोक्रोम होम स्टाइलिंग बॉक्स हाउस कल्चर आने के चलते तेजी से बढ़ा है। अपार्टमेंट्स के बॉक्स हाउसेस ज्यादा स्पेशियस नहीं होते। कम जगह को खुला-खुला फील देने के लिए पूरा इंटीरियर एक ही कलर स्कीम पर तैयार किया जा रहा है। इसे कैमोफ्लेज स्टाइलिंग भी कहते हैं।

फोटो | अंकिता जोशी

शहर की मॉडल मणि शर्मा के साथ ग्लासिका इंटीरियर पर किया गया फोटोशूट।

अंकिता जोशी इंदौर

हाईलाइटर का मज़ा भी है मोनोक्रोम होम में

ये इंटीरियर स्टाइल्स भी पॉपुलर

1. बीच इंस्पायर्ड थीम एक्वा ब्लू कलर स्कीम और सैंड स्टोन्स, सीप पर्ल्स का डेकोर

2. विंटेज क्रोम और यलो ऑकर कलर स्कीम, कर्वी वुडन फर्नीचर, वुडन वॉल पैनल्स

3. ग्रीनरी बेस्ड गार्डन स्पेस कम या होने पर घर में ही ऑर्नामेंटल प्लांट्स और प्लांट्स की वॉल पेंटिंग्स

रूम में एक हाईलाइटर अच्छा लगता है। यह आजकल इन भी है। इंटीरियर डेकोरेटर अदिति चतुर्वेदी बताती हैं कि जैसे एक कॉर्नर में ढेर सारी फ्लोर लाइट्स या कलरफुल कुशंस या फिर दीवार में ग्लास पैनलिंग करके उसमें सिल्क या सूखे पत्तों की फिलिंग करके हाईलाइटर या फोकलद पॉइंट क्रिएट किया जा सकता है। मोनोक्रोम होम में हाईलाइटर का अलग ही मज़ा है।

interior trend

कभी आउटडेट नहीं होगा यह ट्रेंड

शहरकी इंटीरियर डेकोरेटर निशा श्रीमाली बताती हैं कि सबसे ट्रेंड्स तो लगातार बदलते रहेंगे, लेकिन मोनोक्रोम इंटीरियर स्टाइलिंग सेफ ऑप्शन है। ये कभी आउटडेट नहीं होगा। इसमें स्कोप भी काफी रहता है। मान लीजिए आप एक ही कलर के इंटीरियर से बोर हो गए हैं तो डेकोर आइटम्स, कर्टन्स और कारपेट्स या वॉल पीसेस बदलकर आप घर का पूरा लुक ही बदल सकेंगे। जैसे व्हाइट इंटीरियर है तो एक सेट ऑफ कर्टन्स पर्पल कलर्ड या मल्टी कलर्ड भी रख सकते हैं। जाहिर सी बात है कि इस कॉन्ट्रास्ट से घर के कमरों को एक नया लुक हासिल होता है। इससे इंटीरियर को एक बेहतर आस्पेक्ट हासिल होता है।