पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिलिशियस डिशेज़ बनाईं भी, सजाई भी

डिलिशियस डिशेज़ बनाईं भी, सजाई भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहएक ऐसी प्रतियोगिता थी जिसमें महिलाओं को पनीर के मीठे व्यंजन बनाने थे। इसमें पार्टिसिपेंट्स ने पनीर का रसगुल्ले, पनीर की रबड़ी और पनीर के लड़्डू बनाए। इसमें महिलाओं ने केवल डिलिशियस डिशेज़ बनाई बल्कि उन्हें क्रिएटिव ढंग से सजाकर भी बताया। गुरुवार को व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में सौ ज्यादा पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया और प्राइज़ भी जीते।

मालवा मिल पंचायत अग्रसेन महिला प्रगति सभा ने यह प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें महिलाओं ने मीठे और नमकीन व्यंजन बनाए। नमकीन व्यंजनों में भुट्टे की कचौरी, ब्रेड रोल्स और पपड़ी चाट बनाई। लेकिन इसकी खासियत यह थी कि पार्टिसिपेंट्स ने इन डिशेज़ को बहुत की खूबसूरत और क्रिएटिव ढंग से सजाकर पेश भी किया। मीठे व्यंजन कैटेगरी में वंदना अग्रवाल प्रथम और श्वेता अग्रवाल द्वितीय रही जबकि नमकीन व्यंजन प्रतियोगिता में प्रियंका अग्रवाल प्रथम और प्रभा अग्रवाल द्वितीय रहीं। निर्णायक थीं सुरजीत बग्गा। संचालन किया निर्मला मंगल ने और आभार माना ज्योति अग्रवाल ने।

कॉम्पीटिशन में महिलाओं ने पनीर के मीठे व्यंजन बनाए।

cookery competition