पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
म्यूज़टेम्पल के दीपेश जैन के संगीत संयोजन में शुरुआत कि संध्या गरवाल ने गीत आओगे जब तुम साजना गीत से की और इसके बाद उन्होंने मैं तैनूं समझावां गीत को खूबी से पेश किया। नगाड़ा संग ढोल बाजे ढोल बाजे को उन्होंने पूरी मस्ती से गाया। इसके बाद स्वरांश पाठक ने आज मौसम बड़ा बेईमान है से लेकर सुनो ना संगमरमर गीत पेश कर अपनी रेंज बताई। सुनील शर्मा ने बांसुरी पर पंख होते तो उड़ आती रे गीत बजाया तो ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत गीत गाकर साबित किया कि उनकी आवाज़ कितनी मीठी है। शिवांगी मिश्रा ने सजना है मुझे सजना के लिए गाया तो मेहमान कलाकार शिक्षा ने हमरी अटरिया पे और कमली कमली गीत पेश किया। अंकित सिसौदिया ने मिमिक्री करने साथ संचालन भी किया।

कार्यक्रम में सिंगर्स ने नए-पुराने हर मूड के गीत पेश किए।

music programme