- Hindi News
- एमजीएम की साइट पर सूची देखकर कर सकते हैं दान
एमजीएम की साइट पर सूची देखकर कर सकते हैं दान
>चार करोड़ की लागत से निर्माण, रिनोवेशन, ड्रेनेज लाइन बदलना और वाटर प्रूफिंग का काम होगा।
> 45 लाख रुपए बिजली सुधार के कार्य पर खर्च होंगे।
> साढ़े आठ करोड़ की लागत के उपकरण खरीदे जाएंगे।
एमवायएच का कायाकल्प
भास्कर संवादददाता | इंदौर
एमवायअस्पताल के कायाकल्प के लिए 13 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें से साढ़े आठ करोड़ के उपकरण खरीदे जाएंगे। सोमवार को इन उपकरणों की सूची एमजीएम मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड होगी।
सूची में उपकरणों की कीमत, कंपनी, स्पेसिफिकेशन का भी उल्लेख है। कोई भी इच्छुक दानदाता इस लिस्ट में जरूरी उपकरण का नाम कीमत देखकर दान कर सकेगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छोटे-बड़े 56 उपकरणों की सूची तैयार की। इसमें डेढ़ लाख से डेढ़ करोड़ रुपए तक के उपकरण शामिल किए गए। इनमें सबसे महंगा उपकरण एक करोड़ 56 लाख का डिजिटल मेमोग्राफी मशीन है। संभागायुक्त संजय दुबे और डीन डॉ. पुष्पा वर्मा का एक पत्र भी अपलोड किया जाएगा।