पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 84 में भी फिट हूं, 100 साल तक करूंगा राजनीति गौर

84 में भी फिट हूं, 100 साल तक करूंगा राजनीति- गौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैं84 साल में भी पूरी तरह फिट हूं। राजनीति 100 साल तक करूंगा। पुलिस के साथ खड़ा हूं, क्योंकि मैं योगा करता हूं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को भोपाल में उन्हें इस उम्र में भी इतना फिट देखकर ही उम्र के प्रति जिज्ञासा दिखाई थी।

प्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने पत्रकारों के सवालों के बीच माहौल को हल्का करते हुए यह बात कही। वे बोले- चिंता की कोई बात नहीं पारी की शुरुआत है और सौ साल तक जारी रहेगी। इस बीच गौर ने सफेदपोश बदमाशों पर कार्रवाई होने सहित अन्य कई सवालों को अपनी शैली के मुताबिक मजाक में उड़ा दिया। उनके जवाब सुन पास में बैठे आईजी-डीआईजी भी हंसी रोक नहीं पाए।

मीडिया से चर्चा के दौरान गौर ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। कुछ के जवाब ऐसे थे कि आईजी, डीआईजी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात पर गृहमंत्री ने फिर ली चुटकी

मप्र में भी मार्गदर्शक मंडल की चर्चा

भाजपाके राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने भोपाल में गौर की उम्र क्या पूछी, राजनीतिक हल्के में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई। सोशल मीडिया में भी दिनभर कमेंट चलते रहे कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिस तरह केंद्रीय स्तर पर अटलबिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरलीमनोहर जोशी को लेकर एक मार्गदर्शक मंडल गठित किया, उसी तरह प्रदेश में भी गौर और अन्य बुजुर्ग नेताओं को लेकर इस तरह का प्रादेशिक मार्गदर्शक मंडल गठित किया जा सकता है।