पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपर कॉरिडोर से लुभाएंगे निवेशकों को

सुपर कॉरिडोर से लुभाएंगे निवेशकों को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
8से 10 अक्टूबर तक होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में निवेशकों को आकर्षित करने में सुपर कॉरिडोर सबसे अहम हिस्सा होगा। शासन का कहना है समिट में शामिल होने वाली वीवीआईपी कॉर्पोरेट हस्तियों को एयरपोर्ट से इसी कॉरिडोर से होते हुए होटल आदि के बीच आना-जाना कराया जाएगा। इसीलिए सभी विभागों को निर्देश दिए कि कॉरिडोर को विशेष रूप से सजाया जाए। इस रास्ते से गुजरकर ही मेहमान प्रदेश के विकास को लेकर संतुष्ट होंगे और निवेश करेंगे।

नगर निगम, आईडीए, पीडब्ल्यूडी, विद्युत िवतरण कंपनी आदि को कॉरिडोर के उन्नयन सौंदर्यीकरण के लिए कहा गया। सभी विभागों को ये काम 25 सितंबर तक पूरा करना है।

इन विभागों को दिया है यह काम

>नगर निगम- सुपरकॉरिडोर का रखरखाव करेगा।

>आईडीए- कॉरिडोरपर बन रहे फ्लाइओवर के बगल से वैकल्पिक मार्ग का रखरखाव, निर्माणाधीन स्ट्रक्चर के पास ब्रांडिंग संबंधी काम और सौंदर्यीकरण।

>एमपीईबी- विद्युतआपूर्ति सुधारने के लिए एक अन्य फीडर से स्ट्रीट लाइट को जोड़ा जाए, स्ट्रीट लाइट को आकर्षक करें।

>लोक निर्माण विभाग- एयरपोर्टसे सुपर कॉरिडोर को जोड़ने वाली 1.6 किमी लंबी रोड पर अतिरिक्त लेन का निर्माण करना निगम की मदद से स्ट्रीट लाइट लगाना।