आरटीओ में फिर शुरू होंगे कैश काउंटर
इंदौर| आरटीओमें दोबारा कैश काउंटर शुरू होंगे। शासन ने प्रभारी आरटीओ की मांग को स्वीकार कर लिया है, लेकिन यहां सिर्फ छोटे भुगतान ही लिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग में ई-गवर्नेंस के तहत सभी कार्यों को ऑनलाइन किया गया है। इसी व्यवस्था में 12 मई से आरटीओ के दोनों कैश काउंटर भी बंद कर दिए गए थे। इसके बाद से आवेदकों को सभी कार्यों के लिए भुगतान ऑनलाइन कैश ट्रांसफर के माध्यम से करना पड़ रहा है। इसमें सामने रही दिक्कतों को लेकर प्रभारी आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी ने परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त को पत्र लिखा था। सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया।