पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुख्ता कानून व्यवस्था के साथ सिविक सेंस जरूरी

पुख्ता कानून व्यवस्था के साथ सिविक सेंस जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | शहरकी पॉश कॉलोनियों में भी खाली प्लॉटों पर दादागिरी के साथ कचरा फेंका जाता है। लोग गुमटियां भी लगवा देते हैं। स्मार्ट वार्ड और स्मार्ट सिटी में ऐसी दादागिरी और गुंडागर्दी की कतई जगह नहीं है। स्मार्ट सिटी के लिए पुख्ता कानून व्यवस्था के साथ सिविक सेंस भी बेहद जरूरी है। जिस तरह हम अपने घर को संभालते हैं वैसे ही मोहल्ले और वार्ड को संभालेंगे तो परेशानियां नहीं होंगी।

यह कहा वार्ड क्रमांक 33, 36, 37 और 41 के रहवािसयों और जनप्रतिनिधियों ने। वे दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित रूबरू कार्यक्रम में स्मार्ट वार्ड और स्मार्ट सिटी को लेकर सुझाव दे रहे थे। वार्ड के रहवासियों ने जनप्रतिनिधियों से कहा आप लोग पार्षद होने के नाते वार्ड में करोड़ों के काम करवाते हैं, लेकिन कमीशन और करप्शन के चक्कर में कांट्रेक्टर घटिया निर्माण कर देता है। पार्षद या फिर रहवासी जब तक मानिटरिंग नहीं करेंगे काम इसी तरह घटिया ही होंगे। मानिटरिंग के लिए मोहल्ला समिति का गठन भी जल्द होना चाहिए।

कामकी जिम्मेदारी तय होने पर ही... |पढ़े पेज 7