आज इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली
इंदौर | दीपावलीपूर्व मेंटेनेंस के लिए बिजली कंपनी ने शेड्यूल तैयार किया है। इसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में आठ घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है। इस दौरान लाइनें चेक कर उनमें सुधार किए जा रहे हैं। इसके अलावा बिजली लाइनों के पास के पेड़ों की डालें भी काटी जा रही हैं।
>यहां सुबह छह से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी बिजली
नारायणबाग, जती कॉलोनी, मल्हार आश्रम, गणेश कॉलोनी, रामबाग आसपास के क्षेत्र।
>यहां सुबह 6.30 से 12 बजे तक नहीं रहेगी बिजली
सोमवार-साकेत ग्रिड, मनीषपुरी, पत्रकार कॉलोनी, पलासिया आसपास के क्षेत्र।