दो युवक एक दिन की पुलिस रिमांड पर
बर्तनचमकाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से पुलिस ने तीन दिन की रिमांड मांगी। इस पर पुलिस को एक दिन की रिमांड पर सौंपा गया है। सोमवार को आरोपियों को पुन: न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना प्रभारी गिरीश जेजुरकर ने बताया आरोपी रितिक सुखनंदन अमित वर्मा को न्यायालय में पेश कर एक दिन की रिमांड मिली है। इंदौर सरवटे बस स्टैंड के पीछे रावजी थाना क्षेत्र की गली में एक मूंगफली बेचने वाले के यहां सिर्फ एक दिन ठहरे थे। इंदौर पहुंची टीम को इतनी ही जानकारी हाथ लग पाई। अब पुलिस बिहार जाने की तैयारी में है। बताए गए निवास स्थान एवं संबंधित थाने से आरोपियों की जानकारी जुटाई जाएगी।
एसिड डालकर निकाला था अर्क
उल्लेखनीयहै कि वार्ड 14 निवासी कृष्णा पाटीदार से युवकों ने दो सोने की चेन को एसिड डालकर 7 ग्राम सोने का अर्क निकाल लिया था। वजन कम आने की शंका पर आरोपियों को पुलिस के हवाले किया था।
बर्तन चमकाने के नाम पर ठगी का मामला