आज शासन को पत्र भेजेंगे कुलपति
इंदौर|देवी अहिल्यायूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. डी.पी. सिंह सोमवार को राज्य शासन को पत्र लिखकर छात्रसंघ चुनाव पर स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह करेंगे। यूनिवर्सिटी को यूजीसी ने इमरजेंसी पत्र भेजकर प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव करवाने का स्टेटस पूछा है, जबकि शासन पहले ही चुनाव करवाने से इनकार कर चुका है। चूंकि चुनाव करवाने का आदेश सुप्रीम कोर्ट 2006 में ही दे चुका है, इसलिए अब कोर्ट की अवमानना से बचने के लिए प्रबंधन यूजीसी को जल्द जवाब भेजेगा। कुलपति का कहना है इसी सप्ताह यूजीसी को जवाब भेज देंगे।
छात्रसंघ चुनाव