पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम का हिसाब अभी भी नहीं दे रहे डॉक्टर्स

काम का हिसाब अभी भी नहीं दे रहे डॉक्टर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छह को दिया नोटिस, 40 की सीआर रोकी

भास्करसंवाददाता|इंदौर

कईरिमाइंडर देने के बावजूद डॉक्टरों ने वर्क परफार्मेंस रिपोर्ट नहीं दी। इस पर कमिश्नर संजय दुबे ने छह डाक्टरों को नोटिस दिया है। इनमें से दो डाक्टरों की एक-एक वेतनवृद्धि भी रोकी गई। वहीं जिले के 40 डॉक्टरों की सीआर भी रोक ली गई है।

सरकार ने सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों के काम के मापदंड तय किए हैं। इसके अनुसार उन्हें ओपीडी, आईपीडी, ऑपरेशन, एक्स-रे और सोनोग्राफी की संख्या भी बताना होगी। संभागीय कार्यालय से अप्रैल में सभी डॉक्टरों की सीआर भिजवाई गई थी लेकिन संचालनालय ने वर्क परफार्मेंस नहीं होने के चलते लौटा दिया गया।

इनडॉक्टरों को दिया नोटिस

डॉ.इरा जोशी हुकमचंद पॉलीक्लिनिक, डॉ. चित्रा श्रीवास्तव जिला अस्पताल, डॉ.आर.के. गुप्ता जिला अस्पताल, डॉ. योगेश जोशी हुकमचंद पॉलीक्लिनिक, डॉ. इंदिरा जोशी खरगोन जिला अस्पताल तथा डॉ. शकुंतला जाधव मांगीलाल चुरिया अस्पताल। संयुक्त संचालक डॉ. शरद पंडित ने बताया हमने सभी की रिपोर्ट भोपाल भिजवा दी है।