पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरफ्तार दलालों ने इंदौर के दो छात्रों के नाम कबूले

गिरफ्तार दलालों ने इंदौर के दो छात्रों के नाम कबूले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रीपीजीघोटाले की जांच कर रही ग्वालियर एसआईटी ने पिछले दिनों दो दलालों को पकड़ा। उन्होंने व्यापमं के जरिए पीएमटी घोटालों में भी कुछ छात्रों को पास कराए जाने की बात कबूली है। इनमें दो छात्र इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बताए जा रहे हैं। एसआईटी उनकी तस्दीक करने में लगी है।

ग्वालियर एसआईटी के प्रभारी एएसपी वीरेंद्र जैन की टीम ने पिछले दिनों भिंड के रहने वाले अमित शर्मा और अतुल शर्मा को गिरफ्तार किया था। यह दोनों प्रीपीजी घोटाले में आरोपी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया वे व्यापमं के ब्रजमोहन नामक बाबू के संपर्क में थे। उन्होंने पीएमटी में भी कुछ छात्रों को ओएमआर शीट में छेड़छाड़ कर पास करवाया था। इनमें इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्र भी शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने रोहित जैन और वीरेंद्र पाटीदार नामक छात्रों के नाम उजागर किए हैं। इनमें रोहित 2011 बैच वीरेंद्र 2010 बैच का बताया जा रहा है। इनमें एक के पिता राजनीतिक दल से जुड़े हैं। एक छात्र की नौवीं तथा दूसरे की ओबीसी कोटे में फर्स्ट रैंक आने की बात भी आरोपियों ने कही है। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए ग्वालियर एसआईटी की टीम इंदौर आने वाली है।

^आरोपियों ने पूछताछ में इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पढ़ने वाले रोहित जैन और वीरेंद्र पाटीदार के नाम बताए हैं। दोनों लंबे समय से फर्जीवाड़े में लिप्त रहे हैं। कई अन्य छात्रों के नाम बताए हैं। पुलिस इन सभी छात्रों के बारे में जानकारी निकाल रही है और तस्दीक कर रही है। यह भी नहीं कहा जा सकता है कि जो जानकारी आरोपियों ने दी है वह सही है या नहीं। इसके चलते अभी इनमें से किसी छात्र को आरोपी नहीं बनाया गया है। जांच में साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' -वीरेंद्रजैन, एएसपी,एसआईटी, ग्वालियर

गिरफ्तार दोनों आरोपी फुफेरे भाई हैं। उन्होंने इंदौर में ही रहकर पढ़ाई की थी। अमित ने बी फार्मा किया है और अतुल ने एमबीए किया है। इसके बाद दोनों आरोपी सांठगांठ में जुट गए। उन्होंने कई लड़कों के नाम पुलिस को बताए हैं। उनकी सूचना के आधार पर एसआईटी ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

कई छात्रों के नाम बताए हैं

दोनों आरोपी इंदौर के