पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमवाय में कार्डियोलॉजी लैब के लिए 16 करोड़ का प्रस्ताव तैयार

एमवाय में कार्डियोलॉजी लैब के लिए 16 करोड़ का प्रस्ताव तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| एमवायअस्पताल में तीन साल से अटके कॉर्डियोलॉजी सेंटर का नया प्रस्ताव तैयार हो गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देश पर हाल ही में भोपाल से इंजीनियरों की टीम ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। 16 करोड़ रुपए के इस प्रस्ताव को 30 सितंबर तक शासन को भेजना है। तीन साल से एमवाय के डॉक्टरों हाउसिंग बोर्ड की टीम प्रस्ताव बनाकर भेज रही है, लेकिन हर बार कोई कोई खामी बताकर लौटा दिया गया। पिछली बार मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 50 करोड़ का प्रस्ताव बनाया था, जिसे लागत ज्यादा होने के कारण मुख्य सचिव ने खारिज कर दिया था। अब भोपाल के अधिकारियों ने ही नया प्रस्ताव बनवा लिया। यह तय किया कि पुराने कार्डियोलॉजी विभाग में ही जगह तलाशी जाए। उसके आसपास की जमीन पर नया निर्माण होगा। नए प्रस्ताव में 13 करोड़ के उपकरण लगाए जाएंगे। वहीं तीन करोड़ डॉक्टर्स कर्मचारियों के वेतन के लिए होंगे।