- Hindi News
- चार प्लॉट की सुपारी देकर लिया पिता की मौत का बदला
चार प्लॉट की सुपारी देकर लिया पिता की मौत का बदला
किराएदार दीवान ने करवाई थी पहचान
जितेंद्र अवस्थी ने पुलिस पूछताछ में कबूला
जितेंद्र अवस्थी ने पूछताछ में बताया उसके किराएदार दीवान ठाकुर ने जेल में जितेंद्र ठाकुर की जानकारी निकाली थी। उसी ने पेशी पर मुलाकात कराई। ठाकुर को जब काम बताया तो वह तैयार हो गया। पुलिस दीवान से भी पूछताछ करेगी। इसके साथ ही अवस्थी के ड्राइवर मनोज कोरी की भी तलाश की जा रही है। पता चला है कि हत्या की प्लानिंग में अवस्थी के छोटे भाई अंचल और अन्य परिजन की भूमिका भी हो सकती है।
भैरवगढ़जेल भेज सकते हैं ठाकुर को- आरोपीजितेंद्र ठाकुर को सेंट्रल जेल में खतरे की आशंका के चलते रिमांड पूरा होने पर उसे भैरवगढ़ जेल भेजा जा सकता है। हालांकि जेल अधीक्षक संजय पांडेय ने कहा अभी उन्हें इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है।
भास्कर संवाददाता|इंदौर
सेंट्रलजेल में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार मास्टर माइंड जितेंद्र अवस्थी ने कबूला कि उसने पिता की मौत का बदला लेने के लिए जितेंद्र ठाकुर को सुपारी दी थी। उसने यह भी कहा- जो लोग मेरे पिता की हत्या करवाने में शामिल हैं, उन्हें भी नहीं छोड़ूंगा।
एएसपी रामजी श्रीवास्तव और सीएसपी नीरज चौरसिया ने अवस्थी से शनिवार रात पूछताछ की। इसमें उसने कहा- मेरे पास 19 प्लॉट हैं, मैंने ठाकुर से कहा था कि मेरे पिता की हत्या का बदला ले ले, तुझे मैं चार प्लॉट दे दूंगा। इनकी कीमत करोड़ से ज्यादा है। मेरे पिता नानगुरु ने कई लोगों की मदद की, लेकिन उनकी मौत का बदला लेने के लिए कोई आगे नहीं आया। मैंने सोच लिया था, जिस प्लॉट के कारण पिता की हत्या हुई वह प्लॉट मैं हत्यारे को खत्म करने वाले को दूंगा। ठाकुर को मेरे पिता ने जेल से कई बार जमानत पर छुड़वाया था। उसे पिता ने ही पाला था, इसलिए वह पिता को मानता था। वह आसानी से इसके लिए तैयार हो गया। जो लोग और इसमें शामिल हैं, उन्हें भी मैं नहीं छोडूंगा।
मैंमहेंद्र को नहीं जानता- महेंद्रको लेकर जब पूछताछ की तो उसने कहा- मैं महेंद्र को नहीं जानता। मैंने तो ठाकुर को काम तमाम करने का कहा था। पिस्टल उसी ने बुलवाई। पुलिस ने मान लिया है कि महेंद्र झूठ बोल रहा है। पिस्टल उसी ने जेल में फेंकी थी। मांगू की भूमिका स्पष्ट नहीं हो सकी है।