- Hindi News
- महीनेभर से क्यों अटका है बी.कॉम का रिजल्ट, किसी को नहीं पता
महीनेभर से क्यों अटका है बी.कॉम का रिजल्ट, किसी को नहीं पता
देवीअहिल्या यूनिवर्सिटी का बी.कॉम दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट परीक्षा के तीन माह बाद भी घोषित नहीं किया जा सका है। इसके पीछे कहा जा रहा है कि कुछ छात्रों की कॉपियां गुम हो गई हैं। हालांकि मूल्यांकन केंद्र इससे इनकार कर रहा है। वहीं केंद्र से जुड़े लोगों का कहना है कुछ कॉपियां बाहर भेजी गई हैं, जो वापस नहीं आई हैं। केंद्र इन कॉपियों को लेकर 15 दिन से लगातार ग्वालियर संपर्क कर रहा है। लेटलतीफी से परेशान यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मूल्यांकन केंद्र को पत्र लिखकर लिखित में कारण पूछा है।
19 जून को बी.कॉम सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म हो गई थीं। तब कहा था कि 20 अगस्त तक हर हाल में रिजल्ट जाएगा, लेकिन अब छात्रों को रोजाना दो दिन में रिजल्ट आने की बात कहकर लौटाया जा रहा है। प्रबंधन का कहना है कम से कम 10 दिन का वक्त और लगेगा।
कॉमर्सके मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या जरूरत से ज्यादा- बतातेहैं कॉमर्स के मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या केंद्र की जरूरत से काफी ज्यादा है। बावजूद इसके कॉपियां बाहर जांचने क्यों भेजी गईं? अगर कॉपियां वहां से सही समय पर जांचकर नहीं भेजी गईं तो मूल्यांकन केंद्र ने उसे वापस क्यों नहीं बुलवाया। बताते हैं कि मूल्यांकन केंद्र ने ग्वालियर, सागर और भोपाल कॉपियां भेजी थीं। अन्य जगहों से भी कॉपियां जंचकर नहीं आई हैं।