पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रद्धालुआें से भरी आयशर पलटी, एक की मौत; 12 लोग घायल

श्रद्धालुआें से भरी आयशर पलटी, एक की मौत; 12 लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणेशप्रतिमा के विसर्जन के लिए इंदौर से जयंती माता मंदिर की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी आयशर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पांच वर्षीय बालिका सहित 12 लोग घायल हो गए। हादसे में एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आयशर में सवार सभी लोग इंदौर के आदर्श इंद्रा नगर के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक नशे में था। साथ ही काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था। मौके से चालक और परिचालक दोनों फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर दो बजे आयशर वाहन एमपी09- केबी- 5298 इंदौर से जयंती माता मंदिर की और जा रहा था, लेकिन नशे में धुत्त ड्रायवर ने सिद्धवरकूट मार्ग पर जाने के बजाय वाहन काटकूट रोड़ की तरफ मोड़ दिया। इस दौरान जगतपुरा के पहले अंधे मोड़ पर तेज गति से जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर रोड़ के एक तरफ पलट गया। लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन लगाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल किशोर तरुण पिता जगदीश (17) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में हुआ। जहां से पांच वर्षीय बालिका अनिषा पिता अजय सेंगर, राज पिता महेश (18) को उपचार के बाद इंदौर रैफर किया गया।

आयशर दुर्घटना में घायल योगेश अपनी भतीजी के साथ।

अस्पताल में पांच वर्षीय बालिका का इलाज करते कर्मचारी।

यह लोग हुए घायल

अनिलनत्थूलाल (28), राहुल सुरेश (22), करण सागर (17), योगेश रतनसिंह (25), दीपक दिलीप (20), अमन रघु (25), बन्नू हरु (11), चेतन अंबाराम (20), लक्की जगदीश (11), जितेंद्र आनंद (24) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह बोले प्रत्यक्षदर्शी

हादसेमें घायल योगेश सेंगर ने बताया ड्राइवर राहुल काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था। उसे कई बार बीच में टोका भी, लेकिन वह नहीं माना। उसकी वजह से एक साथी की मौत हो गई। यह बात कहते हुए योगेश फफककर रो पड़ा। उसने बताया उसकी पांच वर्षीय भतीजी को भी वह अपने साथ ले आया था। वह भी इस हादसे का शिकार हो गई।