पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुना के पास इंदौर इंटरसिटी में लूट, पथराव कर भागे बदमाश

गुना के पास इंदौर इंटरसिटी में लूट, पथराव कर भागे बदमाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर से ग्वालियर रही इंटरसिटी को निशाना बनाते हुए रविवार तड़के बदमाश यात्रियों के साथ लूटपाट कर लगभग सवा लाख रुपए का माल ले गए। बदमाशों ने चेन पुलिंग ट्रेन पर पथराव कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। घटना रुठियाई और गुना स्टेशन के बीच रविवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे की है। इसके बाद मऊगुढ़ा थाने की पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्र में पुलिस के गश्ती दल ने घेराबंदी की तो कुछ बदमाश बाइक से जाते दिखे। इनमें से एक बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो बदमाश उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। इंदौर से ग्वालियर रहे सौरभ दुबे ने बताया कि ट्रेन रुठियाई स्टेशन पर रुकी तो लगभग छह बदमाश अलग-अलग कोचों में सवार हो गए। ट्रेन में चढ़ते ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी।

ग्वालियर