- Hindi News
- इंदौर के पास चोरल नदी में डूबा युवक , पांच को बचाया
इंदौर के पास चोरल नदी में डूबा युवक , पांच को बचाया
चोरल क्षेत्र में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए इंदौर के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसा चोरल नदी में नहाने के दौरान हुआ। युवकों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर सभी को बाहर निकाला। घटना रविवार शाम 5.30 बजे की है।
सिमरोल पुलिस के अनुसार अजीम पिता हनीफ खान (21) अपने दोस्तों जैद हुसैन, जुनैद हुसैन, मुजफ्फर खान, मोहम्मद फैजान इरफान के साथ चोरल पिकनिक मनाने गया था। सभी रोशिया सरकार की दरगाह के पास चोरल नदी में नहाने कूदे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में वे डूबने लगे। बचाव-बचाव की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले युवक नदी में कूद पड़े और उन्हें खींचकर बाहर निकाल लिया। हालांकि अजीम गहरे पानी में पहुंच गया था उसे बचाया नहीं जा सका।