नीले गगन के तले धरती का प्यार पले
इंदौर भारतीयसिनेमा के विभिन्न रंगों से सजे गीतों की पेशकश 16 सितंबर को दी जाएगी। म्यूज़ टेम्पल ग्रुप की 91वीं प्रस्तुति के रूप में होने वाले इस कार्यक्रम में गायक बांसुरी वादक सुनील शर्मा और श्रद्धा जगताप, अर्पिता बोबड़े शिक्षा शर्मा सदाबहार गीत पेश करेंगे। आनंद मोहन माथुर सभागृह में शाम 7 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में संगीत संयोजक दीपेश जैन के साथ वादक कलाकार नितेश शेट्टी, इंगित भावसार, बाबला गजभिये, कमलेश कंढारा अनिल यादव होंगे। इस मौके पर संस्था द्वारा ख्यात बांसुरी वादक बलजिंदरसिंह साजन वर्मा, संतूर वादक मंगेश जगताप, वायलिन सेक्सोफोन वादक अनुराग कामले, शास्त्रीय गायक गौतम काले संचालन के लिए सेंड्रेला संजय पटेल का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम सभी श्रोताओं के लिए नि:शुल्क है।
कार्यक्रम में मुंबई से आए कलाकार सर्वेश मिश्रा ने महेंद्र कपूर के गीत प्रस्तुत किए।
music programme
upcoming event