पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िसटी रिपोर्टर इंदौर

िसटी रिपोर्टर इंदौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िसटी रिपोर्टर इंदौर

यहइस अर्थ एक अनूठी वॉक थी क्योंकि यह शहर की मूल्यवान और खूबसूरत धरोहरों के प्रति अवेयरनेस पैदा करने के लिए की गई थी। रविवार को कुछ युवाओं ने मिलकर वॉक थ्रू टाइम का आयोजन किया। उबंटू वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस वॉक में युवा पूरे उत्साह से शामिल हुए। इसकी शुरुआत रविवार को सुबह बोलिया छत्री से हुई। इसमें उबंटू वेलफेयर सोसायटी के मैंबर्स और अन्य युवाओं ने पार्टिसिपेट किया। संस्था के पुनीत उपाध्याय ने बताया कि इस हेरिटेज वॉक का खास मकसद शहरवासियों के बीच प्राचीन और बहुमूल्य धरोहरों के प्रति संरक्षण पैदा करना तो है ही, साथ ही इमारतों की वास्तुकला, सामग्री और तकनीक को समझना भी है। यह वॉक बोलिया छत्री से शुरू होकर कृष्णपुरा छत्री से होते हुए राजबाड़ा और कांच मंदिर पहुंची।

ग्रुप के सदस्याें ने धराेहराें के महत्व संरक्षण पर चर्चा भी की।

अवेयरनेस के लिए की हेरिटेज वॉक