पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झांसे में फंस कर प्लॉट खरीदने वाले ग्राहक ने ही खोली घपले की पोल

झांसे में फंस कर प्लॉट खरीदने वाले ग्राहक ने ही खोली घपले की पोल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौरके खरडा खेड़ा गांव में शिवनगर स्थित सुंदरम् टाउनशिप में ठगी का मामला उजागर हुआ है। इसके संचालक पवन नारंग ने करीब 40 एकड़ की कृ़षि भूमि पर सुंदरम् टाउनशिप काट दी। बिना किसी टीएनसीपी और डायवर्शन के यहां करीब कुल जमीन का 40 प्रतिशत तक प्लॉट भी बुक कर लिए। इसके बाद जब प्लॉटधारकों ने इसके लिए टीएनसीपी का नक्शा मांगा तो शुरुआत में कॉलोनाइजर पहले टीएनसीपी के चक्कर काटता रहा।

टीएनसीपी ने कुल जमीन के 10 एकड़ पर ही टाउनशिप की अनुमति दी। चूंकि प्लॉट बुकिंग पूरी जमीन पर की जाना शुरू हो गई थी इसलिए उक्त असली नक्शे से अफसरों के साइन कट-पेस्ट कर टी एनसीपी के समानांतर पूरी जमीन पर नक्शा बनाकर उस पर टी एनसीपी की मुहर लगा दी गई। इसकी कॉपियों को दिखाकर धड़ाधड़ एजेंटों ने प्लॉट बुकिंग करना शुरू कर दी। कॉलोनाइजर के गलत प्रलोभनों में फंसकर प्लॉट बुक करने वालों में से एक सुनील जाटव ने जब मामले की जानकारी तो परत-दर-परत खुल गई।

एक-एककी बुकिंग कर दी

टाउनशिपके संचालकों ने पूरी 40 एकड़ जमीन पर एक-एक प्लॉट नक्शे पर दिखाकर बुकिंग कर दी। यह वही नक्शा था जिस पर फर्जी तरीके से टीएनसीपी के अफसरों के हस्ताक्षर बताए गए थे।

अनदेखीकी थी शिकायत

टीएनसीपीके पास इस फर्जीवाड़े की शिकायत सुनील जाटव ने बहुत पहले ही लिखित शिकायत कर दी थी, जिसको निचले स्टाफ ने अनदेखा कर दिया। जब डीबी स्टार ने इस मामले में अफसरों से बात की तो उन्हें इसका पता चला।

^फर्जी नक्शा बनाया

सुंदरम्टाउनशिप का जो नक्शा शिकायतकर्ता ने दिया है, उसे देखकर एक नजर में खारिज करना मुश्किल है। मगर जब हमने हमने असली नक्शे को देखा तो पता चला कि हमने उक्त जमीन पर केवल 4.148 हेक्टेयर पर अनुमति दी थी।

-राजेश नागल, संयुक्तसंचालक, टीएनसीपी, इंदौर

^मामला पुलिस में

सुंदरम्टाउनशिप मेरे एसडीओ क्षेत्र में आती है। हमारे यहां से इस कॉलोनी का अब तक किसी भी तरह का डायवर्शन नहीं हुआ। मगर डायवर्शन के पहले ही कॉलोनी में प्लॉटों की बुकिंग करना गैरकानूनी है। जांच के बाद पुलिस में कार्रवाई के लिए भेज चुके हैं।

-विजयअग्रवाल, एसडीओ