पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा जयंती पर चल समारोह निकला, समाजसेवियों का सम्मान

विश्वकर्मा जयंती पर चल समारोह निकला, समाजसेवियों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वकर्माजयंती पर बुधवार को प्राइम सिटी सहित शहर के अन्य जगहों पर पूजन-हवन, महायज्ञ हुआ। शोभायात्रा निकली। इसमें रथ पर भगवान विश्वकर्मा का चित्र था। वरिष्ठजन-समाजसेवियों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।

विश्वकर्मा पांचाल समाज द्वारा सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली गई। तेजाजी चौक राऊ से शुरू हुई इस यात्रा का समापन विश्वकर्मा मंदिर आकाशवाणी राऊ पर हुआ। इसके अलावा तोपखाना, सूर्यदेव नगर, रावजी बाजार, पटेल नगर, बिजासन, संगम नगर, अहिल्यापुरा, कागदीपुरा चौराहा, महाराणा प्रताप नगर, स्कीम-78 विश्वकर्मा गार्डन आदि स्थानों पर भी पूजन, हवन और चल समारोह निकाला गया।

विद्युत मंडल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने पोलोग्राउंड में विश्वकर्मा जयंती मनाई। मुख्य अतिथि मनोज पुष्प, मुख्य महाप्रबंधक पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी थे। अध्यक्षता राजीव कुमार गुप्ता उपसचिव, विद्युत कंपनी इंदौर ने की। पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में जयंती मनाई गई। इस दौरान विभिन्न औजारों और उपकरणों की पूजा की गई। कौन बनेगा असली इंजीनियर क्विज भी की गई।

परिचय सम्मेलन भी हुआ

सर्व विश्वकर्मा ब्राह्मण समाज द्वारा प्राइमसिटी सुखलिया में 9 कुंडीय महायज्ञ किया गया। 50 समाजसेवी-वरिष्ठजनों का सम्मान किया। साथ ही परिचय सम्मेलन हुआ। दो रिश्तों की बात भी चली। वहीं, प्रांतीय विश्वकर्मा समाज महासभा द्वारा सुखलिया बापट चौराहे पर पूजन किया गया। भजन-कीर्तन हुए। विश्वकर्मा ओझा मैथिल समाज द्वारा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, असरावद फाटा पर पूजन महाआरती की गई। वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।