पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराजा अग्रसेन के संदेशों की जरूरत पूरे विश्व को

महाराजा अग्रसेन के संदेशों की जरूरत पूरे विश्व को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजाअग्रसेन के संदेश हर देश, काल एवं परिस्थितियों में प्रासंगिक हैं। आज विश्व को समता, समाजवाद, समरसता एवं एक-दूजे की मदद के भाव की जरूरत है। अग्रसेन जयंती महोत्सव तभी सार्थक होगा जब हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े बंधु को भी अपनी खुशियों में शामिल करें और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करें।

यह बात अग्रवाल महिला मंडल मल्हारगंज द्वारा तेली बाखल स्थित नारनोली अग्रवाल पंचायत भवन में आयोजित रंगारंग मेले के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने कही। मुख्य अतिथि विधायक सुदर्शन गुप्ता थे। स्वागत मंडल अध्यक्ष शोभा जैन, सचिव प्रेमलता अग्रवाल ने किया। स्टाइलिश साड़ी, चित्रकला, बच्चों की डांस स्पर्धा, चेयर रेस एवं नाटकीय संवाद बोलने की स्पर्धा भी हुई। गुरुवार शाम 7 बजे से रवींद्र नाट्यगृह में नए-पुराने फिल्मी गीतों पर केंद्रित ‘लेकर हम दीवाना दिल’ कार्यक्रम होगा।

> श्री अग्रसेन माधवी क्लब द्वारा 18 सितंबर को अग्रसेन भवन स्नेह नगर में दोपहर 2 से रात 10 बजे तक अग्रसेन मेला लगेगा। यह जानकारी अध्यक्ष शोभा गर्ग ने दी।

> इंदौर महानगर अग्रवाल वैश्य कपल्स ग्रुप द्वारा 19 से 25 सितंबर तक सेवा कार्य किया जाएगा।

> अग्रवाल महिला शक्ति क्लब छावनी द्वारा 20 सितंबर दोपहर 2 बजे अग्रसेन भवन में रंगारंग मेला और मिलन समारोह होगा। यह जानकारी अध्यक्ष मधु खंजाची ने दी।

> श्री मध्यभारत अग्रवाल सभा द्वारा 21 सितंबर को गांधी हॉल में मेला और मिलन समारोह किया जाएगा। अध्यक्ष राम एरन ने बताया विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी।

मेला लगेगा, होंगे सेवा कार्य