- Hindi News
- सत्यमित्रानंद गिरि का जन्मोत्सव कल सेवा प्रकल्प के रूप में मनाएंगे
सत्यमित्रानंद गिरि का जन्मोत्सव कल सेवा प्रकल्प के रूप में मनाएंगे
इंदौर| समन्वयपरिवार द्वारा भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंदगिरि का जन्मोत्सव 19 सितंबर को सेवा प्रकल्प के रूप में मनाया जाएगा। अध्यक्ष कमलेश सोजतिया और सचिव जयंत थेरगांवकर ने बताया सुबह 8 बजे से साईंनाथ कॉलोनी में कार्यक्रम शुरू होगा। प्रार्थना, सत्संग-मंत्र जाप आदि किया जाएगा। इस अवसर पर कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए धन एकत्र किया जाएगा। साथ ही विसर्जन आश्रम नौलखा में नारायण सेवा होगी।