पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिनी उर्स की शुरुआत आज से

दो दिनी उर्स की शुरुआत आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| एमजीरोड तुकोगंज स्थित हजरत नियाज अली शाह दादा पीर का दो दिनी उर्स 18 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान चादर पेश कर लंगर बांटा जाएगा। इसके पहले बुधवार को उर्स स्थल का निरीक्षण महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने किया।

वक्फ मसजिद कब्रिस्तान तुकोगंज कमेटी के अध्यक्ष हाजी सलीम खान ने बताया 125वें उर्स की शुरुआत गुरुवार को होगी। मोघे द्वारा सुबह दस बजे ताजुल ओलिया हजरत नियाज अली साहब पीर को चादर पेश की जाएगी। रात नौ बजे नातिया के साथ तकरीर होगी। इस अवसर पर मुफ्ति-ए-मालवा हबीब यार खां, मौलाना अनवर कादरी, शहर काजी डॉ. मोहम्मद इशरत अली की तकरीर होगी।