- Hindi News
- ट्रक में जा घुसी स्कूल वैन, एक महिला घायल
ट्रक में जा घुसी स्कूल वैन, एक महिला घायल
कनाड़ियाथाना क्षेत्र में बायपास पर बुधवार सुबह एक स्कूल की स्टाफ वैन आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में स्कूल बस में सवार एक महिला कर्मचारी को चोट लगी है।
कनाड़िया पुलिस के अनुसार हादसा सुबह 9.30 बजे सहारा सिटी के सामने बायपास पर हुआ। बुधवार को जैन टॉडलर्स की स्कूल वैन (एमपी 09 एफए 4332) का चालक स्टाफ को लेकर तेज रफ्तार में जा रहा था। अचानक चालक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसा होते ही चालक तो गाड़ी छोड़कर भाग निकला, वहीं वैन में सवार महिला को सिर पैर में गंभीर चोट आई है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए बायपास पर ट्रैफिक भी बाधित रहा। बाद में कनाड़िया पुलिस ने क्रेन की मदद से वैन को हटाया और थाने ले आई। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
आगे चल रहे ट्रक में इस तरह जा घुसी स्कूल वैन, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।