पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट की फटकार के बाद मुख्य मार्गों पर रोज विशेष सफाई

कोर्ट की फटकार के बाद मुख्य मार्गों पर रोज विशेष सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कचरे की शिकायत के लिए शुरू होगी हेल्पलाइन

कलेक्टर ने सफाई प्रबंधन की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

इंदौर|अगर कहींसे कचरा नहीं उठाया जा रहा है तो आप इसकी शिकायत हेल्पलाइन पर भी कर सकेंगे। शिकायत के बाद जब कचरा उठाया जाएगा तो शिकायतकर्ता को हेल्पलाइन से ही इसकी जानकारी फोन पर दी जाएगी। यह हेल्पलाइन 20 सितंबर से शुरू हो सकती है।

यह जानकारी बुधवार को कलेक्टर आकाश त्रिपाठी द्वारा सफाई प्रबंधन को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक में दी गई। बताया गया कि शहर में कचरा उठाने के लिए एक से डेढ़ माह में 750 नई कचरा पेटियां खरीदी जाएंगी। साथ ही 300 खराब कचरा पेटियों को भी ठीक किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सफाई और कचरा उठाने की व्यवस्था को ज्यादा प्रभावी बनाया जाए। जहां ज्यादा मात्रा में कचरा इकट्ठा होता है, वहां एक कर्मचारी नियुक्त किया जाए जो देखे कि समय पर कचरा उठ रहा है या नहीं। शहर में ऐसे 140 स्थानों को चिन्हित किया गया है। सफाई कर्मचारियों का भी सत्यापन किया जाएगा, साथ ही निगम अधिकारी लगातार निरीक्षण करते हुए सफाई की मौके पर समीक्षा भी करें। कचरा उठाने की शिकायत फोटो सहित दर्ज करने के लिए मोबाइल एप भी तैयार करने के निर्देश दिए गए।

{ कचरा उठाने वाली कंपनी टू जेड 20 सितंबर से पहले पांच अतिरिक्त गाड़ियां लगाएगी। प्रत्येक गाड़ी पर चार कर्मचारी होंगे। यह शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट निर्धारित कर सुबह 11 से शाम 7 बजे तक घूमेगी।

{ निर्धारित मार्ग पर जहां-जहां भी कचरा पेटियां हैं वहां से कचरा पेटी के आसपास पड़ा हुआ कचरा हटाएगी, साथ ही उसे ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचाएगी। इस काम की निगरानी होगी और प्रतिदिन की रिपोर्ट मुख्यालय मेयर को दी जाएगी।

{ कंपनी यदि 20 सितंबर तक ऐसा नहीं करती है तो प्रतिदिन उसे 10 हजार रुपए जुर्माना देना होगा।

{ निगम द्वारा कचरा फैलाने वालों के खिलाफ भी अभियान चलेगा। इसमें छह महापौर टास्क फोर्स बनाए गए हैं।

{ प्रत्येक टास्क फोर्स में 30-30 कर्मचारी होंगे। इनका नियंत्रण अपर आयुक्त सुरेंद्र कथूरिया के तहत टीम करेगी।

{ प्रतिदिन कर्मचारियों की उपस्थिति चेक होगी। टू जेड एक सप्ताह में 50 नई कचरा पेटियां भी उपलब्ध करवाएगी।

सीवरेज : बड़ी ड्रेनेज में पूरा अमला पहुंचेगा

मेयरने कहा- शहरकी मेन सीवरेज लाइन की सफाई के लिए जल यंत्रालय ड्रेनेज