पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई

पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई

इंदौर| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भाजपा ने बुधवार को शहर के मुख्य बाजारों से धन संग्रह किया। महापौर कृष्णमुरारी मोघे, नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, सुदर्शन गुप्ता, उषा ठाकुर, मालिनी गौड़, आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी, मधु वर्मा, घनश्याम शेर, कमल वाघेला की उपस्थिति में शीतलामाता बाजार चौक से यह अभियान शुरू हुआ। मारोठिया बाजार, पिपली बाजार, बर्तन बाजार, बड़ा सराफा, शक्कर बाजार, गोराकुंड चौराहा, बोहरा बाजार आदि में यह अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पार्षद पद्मा भोजे, शंकर यादव, सोनू राठौर, बलराम वर्मा, जयदीप जैन, ज्योति तोमर, टीनू जैन आदि उपस्थित थे।