कुख्यात बदमाश कालू पेट्रोल गिरफ्तार
इंदौर | चंदननगर में एक ज्वेलर्स के यहां लूटपाट कर भागे कुख्यात गुंडे कालू पेट्रोल को एरोड्रम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश संगम नगर में घूम रहा था। उसके खिलाफ रासुका के तहत एक वारंट निकला था।
मल्हारगंज सीएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया बदमाश कालू पेट्रोल को एरोड्रम पुलिस ने संगम नगर से पकड़ा है। उसने पिछले दिनों पंचमूर्ति नगर में ओम ज्वेलर्स के संचालक ओम प्रजापति के साथ मारपीट की थी। वह 4 साथियों के साथ दुकान पर आया और रिवॉल्वर चाकू दिखाकर काउंटर के कांच फोड़कर सोने-चांदी के जेवर दुकान के गल्ले में रखे 8 हजार रुपए लूट लिए। उन्हें चाकू भी मार दिया था। उस पर 15 प्रकरण हैं। एक माह पूर्व ही वह भोपाल जेल से छूटा है। उसकी मल्हारगंज और छत्रीपुरा पुलिस को भी तलाश थी।