पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. सागर और विंध्यवासिनी से होगी पूछताछ, खुलेंगे राज

डॉ. सागर और विंध्यवासिनी से होगी पूछताछ, खुलेंगे राज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएमटी और प्री-पीजी फर्जीवाड़ा

भास्कर न्यूज | ग्वालियर

पीएमटीऔर प्री-पीजी फर्जीवाड़ा रैकेट के बारे में पूछताछ के लिए पुलिस डॉ. जगदीश सागर और विंध्यवासिनी से भी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम पूछताछ करेगी। पुलिस इन दोनों को 19 सितंबर को ग्वालियर लाएगी और यहां पर इन दोनों के साथ-साथ रैकेट के अन्य सरगनाओं से भी पूछताछ करेगी। इस दौरान पुलिस डॉ. दीपक यादव को भी रिमांड पर लेकर जगदीश सागर के सामने बैठा सकती है।

प्री-पीजी फर्जीवाड़ा में पकड़े गए गौरव भदौरिया, अमित और अतुल शर्मा ने पुलिस के सामने खुलासा किया था कि इंदौर में रैकेट चलाने वाला डॉ. सागर भी व्यापमं के आंसर शीट पर गोले काले कराकर सिलेक्शन कराता था। उसके भोपाल और इंदौर के कई अफसरों के बेटे-बेटियों के नाम बताए थे जिन्होंने फर्जीवाड़े के जरिए पीएमटी में प्रवेश कराया था। इससे पहले डॉ. दीपक यादव ने भी डॉक्टर सागर का नाम लिया था। दोबारा डॉ. सागर का नाम आने के बाद पुलिस इसे इंदौर से पूछताछ के लिए ला रही है। इसके अलावा भोपाल में रैकेट के सरगना रहे विंध्यवासिनी को भी पूछताछ के लिए लाया जा रहा है।

एएसपी वीरेंद्र जैन के अनुसार संभवत: 19 सितंबर काे इन दोनों काे ग्वालियर लाया जाएगा। यहां पर इन दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके अलावा व्यापमं के संविदा कर्मचारी बृजमोहन जाटव की तलाश में भी पुलिस टीम भोपाल, इंदौर आैर भिंड पहुंची हैं।

पुरानेराज भी खुलेंगे : डॉ.दीपक यादव से पहले ग्वालियर में फर्जीवाड़े का रैकेट डॉ. सागर ही चलाता था। वर्ष 2000 से इस रैकेट को डॉ. सागर ही ग्वालियर में चलाता था। डॉ. सागर से पूछताछ में यह भी पता चलेगा कि इस दौरान इसने किन-किन लोगों का इसने फर्जी तरीके से प्रवेश दिलाया था।