सूदखोरों से परेशान व्यापारी ने जहर खाया
इंदौर|बीके सिंधीकॉलोनी में रहने वाले पटाखा व्यापारी ने बुधवार को सूदखोरों से परेशान होकर जहर खा लिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया।
जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय विनोद पिता सेवाराम बालचंदानी ने बुधवार शाम को जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी से पूछताछ की।