पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला ने प्रेमी की पत्नी और मां पर गर्म तेल फेंका

महिला ने प्रेमी की पत्नी और मां पर गर्म तेल फेंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकमहिला ने विवाद में प्रेमी की प|ी उसकी मां पर गर्म तेल फेंक दिया। गंभीर हालत में दोनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने प्रेमिका उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बाणगंगा टीआई वायएस तोमर ने बताया घटना भागीरथपुरा में मंगलवार देर रात करीब एक बजे हुई। यहां रहने वाली सोनू पति श्रवण यादव और उसकी सास गीताबाई पति रामदास यादव पर आरती पति रणवीरसिंह सोलंकी उसकी मां अनीता ने गर्म तेल फेंक दिया। श्रवण का आरती के साथ प्रेम संबंध है और वह उसी के साथ रह रहा है। मंगलवार रात श्रवण सोनू के घर आया था। उसके जाने के बाद आरती उसे तलाशते हुए सोनू के यहां पहुंची। बाहर से ही आरती ने आवाज लगाई कि सोनू ने ही श्रवण को छिपा रखा है। आवाज सुन सोनू ने दरवाजा खोला, तभी आरती उसकी मां ने उस पर गर्म तेल फेंक दिया। सोनू के ठीक पीछे उसकी सास गीताबाई खड़ी थी, तेल उस पर भी गिरा, जिससे वह भी जल गई। दोनों को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती किया है।

प|ी का आरोप- पुलिस ने नहीं दिया ध्यान

सोनू ने बताया दो साल से श्रवण आरती के पास रह रहा है। वह बच्चों से मिलने घर आता है। कुछ दिन पहले भी आरती परिवार के साथ आई थी और विवाद करने लगी थी। तब परिवार के सदस्य ने चाकू मार दिया था। बाद में थाने में जाकर झूठी शिकायत कर दी थी। पूरे मामले में कई बार थाने पर शिकायत हुई, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।

तेजाबफेंकने का आरोप

सोनूका कहना है आरती ने उस पर तेजाब फेंका है। इधर, पुलिस का कहना है घटना के बाद हुए बयान में सोनू ने कहा था कि आरती ने गर्म तेल फेंका है। घटना के बाद मौका-मुआयना किया गया, जिसमें गर्म तेल फेंकने की बात सामने आई है। बावजूद मौके से सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजा जाएगा। बर्न यूनिट इंचार्ज डॉ. सचिन वर्मा का कहना है दोनों महिलाएं जली हैं, लेकिन उन पर क्या फेंका गया है, यह तो पुलिस ही बता सकती है।

आरोपी आरती श्रवण यादव।