- Hindi News
- समाज में सबसे तेजी से बढ़ रहा है साइबर अपराध
समाज में सबसे तेजी से बढ़ रहा है साइबर अपराध
समाजमें सबसे तेजी से बढ़ने वाला अपराध साइबर अपराध है। इसे नियंत्रित करने इसके दुष्परिणामों से बचने का सबसे सशक्त माध्यम है छात्रों, युवाओं और समाज के अन्य वर्गों की जागरूकता। अगर समाज के सभी वर्ग जागरूक होंगे तो ही वे साइबर क्राइम करेंगे, ही इसका शिकार होंगे।
यह बात पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल (पीआरटीएस ) के डायरेक्टर आईजी वरुण कपूर ने कही। वे बुधवार को पोलोग्राउंड स्थित विशिष्ट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में विद्यार्थियों और फैकल्टी मेंबर्स को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे ‘संकल्प’ अभियान के तहत जानकारी दे रहे थे।
उन्होंने बताया इसके लिए पीआरटीएस इंदौर सहित महू, देवास, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना और मुंबई तक इस संबंध में कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दे रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रभावों और उससे बचने के तरीकों के बारे में बताते हुए आईटी एक्ट की भी जानकारी दी। आईजी कपूर ने संस्थान के सबसे जिज्ञासु विद्यार्थी प्रियंका जोशी और पीयूष आहूजा को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचने की समझाइश देते आईजी वरुण कपूर।