फर्जी एनओसी से प्रोजेक्ट के नाम पर गड़बड़
बिल्डरराकेश जैन द्वारा खजराना ग्राम की जमीन खसरा नंबर 543/1, 544/1, 544/2 पर बहुमंजिला आवासीय परिसर का निर्माण किया जा रहा है। जैन द्वारा सीएमएम रियल एस्टेट प्रालि के साथ संयुक्त उपक्रम में बनाए जा रहे इस प्रोजेक्ट का प्रस्तावित एप्रोच रोड पास ही स्थित कालिंदी गृह निर्माण समिति की जमीन से दर्शाया गया था।
प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित एप्रोच रोड का संस्था की जमीन पर दर्शाया जाने से संस्था के कर्ताधर्ताओं ने आपत्ति ली और रास्ता बंद कर दिया। बाद में जुलाई 2014 में रोड को आईडीए का बताकर रास्ता खोलने के लिए आईडीए सीईओ के नाम से एक आदेश क्रमांक 5030/भू-अर्जन/2014 सीधे नगर निगम के नगर शिल्पज्ञ तक पहुंचा था। >शेष पेज 3 पर