- Hindi News
- प्रदेश सरकार के 11 साल पूरे होने पर जश्न
प्रदेश सरकार के 11 साल पूरे होने पर जश्न
इंदौर। मुख्यमंत्रीशिवराजसिंह चौहान के मुख्यमंत्री के रूप में 9 वर्ष मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। राजबाड़ा सहित शहर के 101 प्रमुख चौराहों पर नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा की अगुवाई में आतिशबाजी हुई और मिठाई का वितरण किया गया। राजबाड़ा पर मुख्य आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। विधानसभा एक में सुदर्शन गुप्ता निरंजन सिंह चौहान समर्थकों ने तो चंद्रगुप्त चौराहे पर विधायक रमेश मेंदोला के साथ चंदू शिंदे, कमलेश शर्मा ने जश्न मनाया। इसी तरह अन्य विधायकों, पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों जश्न मनाया।
प्रदेश में भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर जश्न मनाते कार्यकर्ता।