- Hindi News
- निर्माणाधीन जैन मंदिर से चांदी के पांच छत्र चोरी
निर्माणाधीन जैन मंदिर से चांदी के पांच छत्र चोरी
इंदौर| कालानीनगर स्थित जैन मंदिर से चांदी के पांच छत्र चोरी हो गए। गुरुवार सुबह पुजारी मंदिर खोलने पहुंचे तब वारदात का पता चला। घटना से समाजजनों में रोष है।
एरोड्रम पुलिस के अनुसार देवेंद्र पिता राजमल बागरेजा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। देवेंद्र ने बताया कुछ समय से मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा है जो दो माह में पूरा हो जाएगा। पुजारी गंगाजी ने उन्हें बताया वे गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे मंदिर खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था। मंदिर में रखे चांदी के पांच छत्र, छोटी मशीनें सहित 75 हजार का माल बदमाश ले गए। देवेंद्र का कहना है मंदिर में पहली बार चोरी हुई। यहां सीसीटीवी कैमरों की लाइन डाली गई लेकिन निर्माण कार्य चलने से अभी कैमरे नहीं लगाए।