पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाई के सामने कर दी थी प्रॉपर्टी व्यवसायी की हत्या, दो पकड़ाए

भाई के सामने कर दी थी प्रॉपर्टी व्यवसायी की हत्या, दो पकड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजयनगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। इनसे वारदात में इस्तेमाल पिस्टल जब्त की गई। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि छोटे भाई के सामने ही प्रॉपर्टी व्यवसायी की हत्या की गई।

विजय नगर पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात 1 बजे गिरधर महल के बाहर पंकज पिता संतोष करोटे निवासी दुर्गा कॉलोनी, मरीमाता की खून से सनी लाश मिली थी। उसके परिजनों ने बताया था कि पंकज शाम साढ़े 4 बजे बादशाह के साथ निकला था। रात 9 बजे उससे मोबाइल पर बात हुई थी। इसके बाद नहीं हुई। बादशाह उसके साथ काम करता था। घटना के बाद पंकज का छोटा भाई चिंटू आत्महत्या की बात कह रहा था। एएसपी राजेश सहाय ने बताया बादशाह और दिनेश नामक युवकों को पकड़ा है। दोनों से पूछताछ जारी है। चिंटू से भी पूछताछ की लेकिन आत्महत्या की बात झूठी निकली।

छोटे भाई को धमकाया, इसलिए आत्महत्या की बात कही

पुलिससूत्रों के अनुसार यह बात भी सामने आई कि पंकज की उसके भाई चिंटू के सामने ही गोली मारकर हत्या की गई। चिंटू को मौके पर देख आरोपियों ने उसे पकड़ा और एक तरफ ले जाकर धमकाया। इसी कारण से चिंटू पंकज द्व‌ारा आत्महत्या की बात कह रहा था। हालांकि चिंटू के आरोपियों के साथ होने की बात सामने नहीं आई। टीआई छत्रपाल सिंह सोलंकी ने बताया मृतक के पिता पूर्व में सिपाही पद पर थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें सस्पेंड कर दिया था। वर्तमान में उनकी नौकरी पूरी हो चुकी है।